मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस में गोलीबारी एएसआई सहित 4 की मौत, RPF कांस्टेबल ने की फायरिंग
आरोपी आरपीएफ का जवान
मुंबई. जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग होने की खबर है। ट्रेन में हुई फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गयी है। घटना महाराष्ट्र के पालघर की है। मृतकों में आरपीएफ का एएसआई समेत 3 यात्री है। आरपीएफ के कॉन्स्टेबल चेतन ने ही यह फायरिंग की घटना वापी से बोरीवली मीरा रोड स्टेशन के बीच हुई है। मीरा रोड बोरीवली के बीच जीआरपी मुंबई के जवानों ने कान्स्टेबली कल गिरफ्तार कर लिया है। ट्रेन जयपुर से मुंबई की ओर जा रही थी।
पश्चिमी रेलवे ने इस संबंध में बताया है कि पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अन्दर फायरिंग कर दी। उसने एक आरपीएफ एएसआई और 3 अन्य यात्रियों को गोली मार दी और दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूंद गया। आरोपी सिपाही को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
CPRO सुमित ठाकुर ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, यह पैन्ट्री कार्ट में घटना हुई थी. इसमें कुल चार लोगों को गोली लगी है जिसमें से 3 आम नागरिक हैं और एक ASI टीकाराम मीणा है जो राजस्थान के रहने वाले है। अन्य 3 नागरिकों की पहचान की जा रही है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।आरोपी का नाम चेतन कुमार बताया जा रहा है। वह घटना को अंजाम देकर दहिसर स्टेशन के पास चेन खींचकर उतर गया था. उसने अपने आधिकारिक हथियार से इस घटना को अंजाम दिया. इस घटना की अभी वजह पता नहीं चल पाई है। इसकी जांच की जा रही है।
न्यूज अपडेट हो रही है
