NCC कैडेट्स ने ड्रिल, मैप रीडिंग व फायरिंग के हुनर एवं आपदा प्रबंधन की सीखीं बारीकियाँ
ग्वालियर NCC की 8 मप्र बटालियन द्वारा आयोजित किए जा रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन यानि गुरूवार को एनसीसी कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग व फायरिंग के साथ आपदा प्रबंधन एवं राहत शिविर संचालन की बारीकियाँ सिखाई गईं। ओपनिंग एड्रेस कमान अधिकारी कर्नल आरएस लेहल, सेना मेडल की मौजूदगी में दूसरे दिन प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स को यह गतिविधियाँ सिखाई गईं।
राहत शिविर एवं आपदा प्रबंधन विषय पर अल्फा कंपनी के मेजर आरएस किरार, ब्रावो कंपनी के लेफ्टिनेंट मुश्ताक अली, चार्ली कंपनी के वेदप्रकाश सिंह राजावत एवं डेल्टा कंपनी के विनोद सिंह बघेला द्वारा व्याख्यान दिए गए। सूबेदार मेजर संतोष कुमार द्वारा शिविर में उपस्थित समस्त एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन का महत्व समझाया गया। इसी तरह ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार ईश्वर राव द्वारा एनसीसी कैडेट्स को रेंज प्रोसीजर एंड सेफ्टी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। हवलदार मनदीप द्वारा फील्ड सिग्नल के बारे में कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया गया । हवलदार सुखचैन एवं हवलदार नरेंद्र द्वारा ड्रिल के माध्यम से आरडीसी कैंप के लिए कैडेट्स का चयन किया गया I
