SI ने TI को गोली मारी, कंधे में फंसी बुलेट, भोपाल-जबलपुर के डॉक्टरों की टीम पहुंची

रीवा. सिविल लाइन थाने में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब थाना प्रभारी कक्ष से गोली चलने की आवाज आ गयी। आनन-फानन में पुलिस स्टाफ पर जब थाना प्रभारी के कक्ष में पहुंचा तो देखा थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा लहू लुहान है और एसआई बीआर सिंह बन्दूक ताने खड़े हुए हैं। किसी तरह से स्टाफ ने घायल थाना प्रभारी को कक्ष से बाहर निकल अस्पताल पहुंचाया और आरोपी उप निरीक्षक का कक्ष में ही बन्द कर दिया।
ऐसा बताया जा रहा है कि उपनिरीक्षक बीआर सिंह सिविल लाइन थाने में पदस्थ है। कुछ दिन पूर्व उन्हें किसी वजह से लाइन हाजिर कर दिया था। जिसका दोषी वह थाने प्रभारी को मान रहे थे। गुरूवार की दोपहर आरोपी उपनिरीक्षक थाने पहुंचा और थाना प्रभारी को कक्ष में अकेला पा कर उनसे विवाद करने लगा। इसी बीच उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और कंधे से फायर कर दिया। गोली कंधे में जा धंसी। गोली की आवाज सुनकर स्टाफ अन्दर पहुंचा और किसी तरह उपनिरीक्षक को समझााते हुए घायल टीआई को कक्ष से बाहर निकाला।
नशे में था उप निरीक्षक
व्हीं ये भी सामने निकल कर आ रहा है कि उप निरीक्षक बीआर सिंह काफी नशे में था और लाइन हाजिर होने से काफी नाराज थे। स्टाफ ने घायल टीआई को प्रायवेट अस्पताल मिनर्वा में भर्ती कराया जहां खून चढ़ाने समेत अन्य उपचार चिकित्सकों द्वारा किया गया। लेकिन गोली नहीं निकाल पाये। अब भोपाल और जबलपुर से चिकित्सकों की टीम आ रही है। जो ऑपरेशन कर गोली निकालेगी। फिलहाल टीआई की हालत सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *