क्या अंजू ISI एजेंट है? पाक में लग्जरी लाइफ और आलीशान लोकेशन में VEDIO शूठ उठे सवाल

नई दिल्ली. Anju-Nasrullah Love Story सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन की मोहब्बत में गिरफ्तार होकर पाकिस्तान से भारत चली आयी और उन दोनों ने खुलकर अपने प्यार का ऐलान कर दिया। अब वह यही जीना चाहती है और यहीं मरना। उधर, इसके उलट अंजू दोस्ती की खातिर सरहद पार पाकिस्तान जा पहुंची। वह अपने पाकिस्तान दोस्त नसरूल्लाह के घर पर है। पहले अंजू ने उनके रिश्ते को लेकर कहा कि वह केवल दोस्त है। लेकिन इसके बाद जो तस्वीरें सोशल मीडिया और पाकिस्तानी मीडिया के माध्यम से सामने आयी। उन्होंने सबको हैरान कर दिया। बात निकाह और दावत-ए-वलीमा तक जा पहुची। फिर इस कहानी में एक नया एंगल आया और वह एंगल है जासूसी का। ISI का। अंजू नसरूल्लाह की कहानी में ऐसे पेच हैं जो सुलझने के बजाये उलझते जा रहे है।
अंजू बनी फातिमा
भारत से पाकिस्तान गयी अंजू अब फातिमा बन चुकी है। हाल ही में पाकिस्तान में अंजू और नसरूल्लाह का निकाहनामा सामने आ चुका है। निकाहनामा ही नहीं। अब तो अंजू और नसरूल्लाह के दावत-ए-वलीमा का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इससे पहले जो तस्वीरें पड़ोसी मुल्क से सामने आयी थी। उनमें दुनिया ने देखा है कि अंजू पाकिस्तान में वादियों की सैर कर रही है। वह पहाड़ों मे ंनसरूल्लाह के साथ फुर्सल के पल गुजा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *