लुटेरे को लूटी सोने की चेन सहित गिरफ्तार
पकड़े गये लुटेरे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी चेन लूट की वारदात
ग्वालियर। मैवाती मौहल्ला के आगे सागर ताल के पास स्कूटी सवार फरियादिया श्रीदेवी गुर्जर निवासी आनन्द नगर बहोडापुर की 23 जुलाई की शाम एक सफेद रंग की अपाचे मोटर साइकिल सवार 2 अज्ञात बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर भाग गये थे।
लूट का मामला दर्ज होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए लूट की घटना के आरोपियों की धरपकड़ हेतु आसपास के CCTV फुटेज चेक कराये गये तथा आदतन अपराधियों व पूर्व में लूट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों को चेक किया गया।
27 जुलाई को खबर मिली कि एक संदिग्ध हॉकर्स जोन, रामदास घाटी पर खड़ा हुआ है जो उक्त लूट की घटना में शामिल हो सकता है। पुलिस टीम द्वारा स्थान पर पहुंचकर देखा तो बताये हुलिया का एक व्यक्ति खड़ा दिखा जिसने पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क खड़ी हुई पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसके द्वारा स्वयं को ग्राम सिहोरा थाना नूराबाद हाल नाका चंद्रबदनी थाना झांसीरोड जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई चेन लूट की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर पहले उसके द्वारा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया।
पुलिस टीम द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा ग्राम पिपरौआ थाना चीनोर के रहने वाले अपने एक दोस्त के साथ मिलकर सागरताल रोड पर स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चेन लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया। घटना में उपयोग अपाचे मोटर साइकिल के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि मोटर साइकिल उसके साथ घटना में शामिल उसके दोस्त की थी। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की घटनास्थल पर लूटी गई चेन को बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी ग्वालियर में किशमिश फैक्ट्री में काम करता हैं उक्त लूट की घटना के दूसरे आरोपी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है, जिसके पकड़े जाने पर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को बरामद किया जाएगा।
