आगामी त्यौहार व मोहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए निकाला फ्लैग मार्च
ग्वालियर त्यौहार और मोहर्रम के ताजियों को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देष्य से ग्वालियर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। लष्कर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया जो कि महाराज बाड़ा से प्रारम्भ होकर सराफा बाजार होते हुए गष्त का ताजिया, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, बाड़ा, राक्सी पुल, माधोगंज चौराहा, आपागंज, तारागंज, खासगी बाजार, स्काउट गेट होते हुए महाराज बाड़ा पर समाप्त हुआ।
फ्लैग मार्च में सीएसपी इन्दरगंज विजय भदौरिया, सीएसपी विष्वविद्यालय रत्नेष सिंह तोमर, सीएसपी ग्वालियर संदीप मालवीय, एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल, रक्षित निरीक्षक सत्यप्रकाष मिश्रा, सूबेदार अयूष मिश्रा, सूबेदार अजय राजावत, थाना कोतवाली, इन्दरगंज, जनकगंज, माधोगंज एवं कम्पू के थाना प्रभारियों सहित उनके थाने का पुलिस बल सम्मलित रहा। इस फ्लैग मार्च में दो सैकड़ा से अधिक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
फ्लैग मार्च को महाराज बाड़ा पर एकत्रित कर ब्रीफ किया गया तद्उपरान्त फ्लैग मार्च को रवाना किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण रूप माहौल बनाये रखने की अपील की और कहा कि सभी लोग सामाजिक समरसता का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से रहें। पुलिस द्वारा अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
