मणिपुर फिर से जल उठा, चुराचांदपुर जिले में गूंज रही गोलीबारी की आवाज

नई दिल्ली. मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब यहां के चुराचांदपुर जिले में हिंसा भड़क गयी। जानकारी के अनुसार यहां के धोरबुंग इलाकों में भारी गोलीबारी हो रही है। फिलहाल इस गोलीबारी में कितने हताहत हुए है। इस बात की जानकारी नहीं हो पा रही है। थोरबुंग इलाका सबसे संवेदनशील बना हुआ है।
मणिपुर में 3 मई को कुकी समुदाय के ओर से निकाले गये आदिवासी एकता मार्च के दौरान हिंसा भड़की थी। इस बीच कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिसक झड़प् हो गयी थी। तब से ही वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अब तक 160 से अधिक लोग हिंसा में अपनी जान गंवा चुके हैं। मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और इनमें से अधिक इम्फाल घाटी में रहते हैं। जबकि 40 प्रतिशत आदिवासी है। जिनमें नागा और कुकी शामिल है और वह अधिकतर पहाड़ी जिलों में निवास करते हैं।

मणिपुर को लेकर संसद में भी हंगामा

मणिपुर हिंसा को लेकर सड़क से लेकर संसद तक में हंगामा हो रहा हैं। 20 जुलाई से शुरू हुआ मॉनसून सत्र लगातार स्थगित हो रहा हैं।  दरअसल विपक्षी दल मणिपुर हिंसा पर बहस करने की मांग कर रहे हैं।वह PM  नरेंद्र मोदी से इस मामले में जवाब देने की मांग पर पड़े हुए हैं।  इस मामले में पीएम को जवाब देने के लिए उन्होंने 26 जुलाई को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया हैं।  हालांकि, इस पर चर्चा के लिए अगले हफ्ते का समय तय किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *