कमल नाथ ने किसानों के लिए की पांच सौगातों की घोषणा

भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने बुधवार को पीसीसी दफ्तर में आयोजित प्रेस कांफ्रेस के दौरान किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा की। साथ ही साथ उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को पांच सौगातें देने का वचन दिया। कमल नाथ कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान न्याय योजना लागू की जाएगी। इस दौरान उन्होंने शिवराज सरकार पर भी जमकर हमला बोला। कमल नाथ ने कहा कि भाजपा हमेशा कहती रही कि किसान की आय दोगुना करेंगे। लेकिन प्रदेश के किसानों की आय कम हुई है। नीति आयोग ने भी ये आंकड़े दिए हैं। किसानों का कर्ज़ बढ़ता जा रहा है। आज भाजपा कहती है हम ब्याज़ माफ करेंगे लेकिन कर्ज़ का क्या होगा। मप्र में हमारी सरकार बनने पर किसानों का कर्ज़ माफ करने की हमारी घोषणा को जारी करेंगे।

कमल नाथ की किसानों को पांच सौगातें
– 5 हार्सपावर का बिल माफ करेंगे।
– बिजली का बकाया बिल माफ करेंगे।
– किसानों का क़र्ज़ा होगा माफ।
– किसानों के खिलाफ चल रहे आंदोलनों के मुक़दमे माफ करेंगे।
– 12 घंटे निर्बाध बिजली देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *