प्रियंका गांधी 22 जुलाई को ग्वालियर में सभा करेंगी

ग्वालियर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 22 जुलाई को ग्वालियर में सभा करेंगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसी महीने और अगस्त की शुरुआत में प्रियंका गांधी की ग्वालियर-चंबल और विंध्य में सभाएं करवाए जाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रियंका गांधी की दोनों अंचलों में प्रस्तावित सभाओं की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। प्रियंका की सभाओं के आयोजन स्थल इस हिसाब से तैयार किए जा रहे हैं कि ग्वालियर-चंबल अंचल की 34 विधानसभा सीटों के सभी जिले कवर हो सकें। इसी तरह विंध्य की 30 सीटों को कवर किए जाने के लिए सभाओं की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *