गुरूपूर्णिमा पर मंदिर और आश्रमों में लगी शिष्यों और श्रद्धालुओं की भीड़, अध्यात्म निकेतन में भी शिष्यों की लगी लम्बी कतार
ग्वालियर. आषाढ़ मास पूर्णिमा तिथि 3 जुलाई सोमवार आज पूरे शहर में धूमधाम से मनाई गयी। गुरू पूर्णिमा पर गुरू पूजन के साथ शहर भर में कई काय्रक्रम हो रहे हैं। इसके अलावा मंदिरों, आध्यात्मिक गुरूओ के आश्रमों पर भी गुरू पूर्णिमा पर शिष्यों की कतारें लगी हुई है। उपनगर मुरार ओल्ड हाईकोर्ट स्थित गिर्राज जी मंदिरों पर भक्तों ने परिक्रमा लगाई।
आध्यात्म निकेतन में शिष्यों की लगी कतारें
बहोड़ापुर स्थित अध्यात्म निकेतन में मध्यप्रदेश, ग्वालियर के अलावा पूरे देश विदेश से आने वाले शिष्यों का आर्शीवाद लेने के लिये जमावड़ा लगा हुआ था। एक ओर पुरूष तो दूसरी ओर महिलाओं की कतार लगी थी। शिष्यों के हाथ में थैली लटकाये हुए थे जिसमें फल लिये हुए। लम्बी कशमकश के बाद शिष्य अपने गुरू संत कृपाल सिंह तक पहुंच रहे थे। संत कृपाल सिंह जी पूरी श्रद्धाभाव के साथ अपने शिष्यों को आर्शीवाद दे रहे थे। शिष्यों और श्रद्धालुओं के लिये भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
गिर्राज मंदिर पर भी परिक्रमा के लिये लगी भीड़
इंदरगंज चौराहा पर स्थित गिर्राज मंदिर पर तड़के सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगी थी यह भीड़ शाम तक लगी थी। महिलायें भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष आर्शीवाद के परिक्रमा लगा रही थी।
यहां भी मनाई गई गुरु पूर्णिमा
श्री दादाजी धाम धर्मपुरी मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरनंद दादाजी महाराज के सानिग्ध में मनाया गया। सुबह 8 बजे से भक्तों ने धर्मपुरी मंदिर में एकत्रित होकर गुरुदेव भगवान को चंदन तिलक लगाकर पूजन किया, पुष्प माला पहनाकर आरती की। भक्तों ने श्रीसदगुरु महिमा के भजन गाए , पूज्य संत दादाजी महाराज ने आशीर्वाचन में गुरु महिमा का सत्संग सुनाते हुए कहा कहा कि संपूर्ण सृष्टि में केवल सद्गुरु ही हमें सभी कर्म बंधन से मुक्त कर परमात्मा से मिला सकते हैं।
लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुआ अभिषेक
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जनकगंज में गुरु पूर्णिमा पर भगवान लक्ष्मी नारायण का सुबह 6 बजे अभिषेक कर विशेष शृंगार मंदिर के पुजारी राघवेश लघाटे ने किया। शाम 4 बजे से ही भक्त आना शुरू हो गए। देश के अलग-अलग स्थानों से आए श्रद्धालु और शिष्यों ने प्रभु श्रीलक्ष्मी नारायण के दर्शन कर बाबा महाराज की चरण पादुकाओं का पूजन कर अपना व्रत खोला। इसके पहले उनको गुरुजी की को प्रिय चाय पिलाई गई।
शिष्य ने गुरुओं का किया पूजन
गुरु पूर्णिमा का महत्व सबसे ज्यादा शिष्य और गुरुओं के बीच संबंध का है। इस दिन शिष्य अपने गुरुओं के घर पहुंचकर उनको माला पहनाकर उनसे आशीर्वाद लेते हैं। गुरु अपने शिष्यों को आशीर्वाद देते हैं। यही कारण है कि इस दिन गिर्राजजी की परीक्रमा का भी बहुत महत्व है। सोमवार को सुबह से गुरुओं का पूजन हुआ है। शिष्य गुरुओं के पास पहुंचे और पुष्प माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया।
जगह-जगह हुए भंडारे
सोमवार सुबह 7 बजे से ही शहर में भंडारे शुरू हो गए हैं। मंदिरों के आसपास ही भंडारे लगाए गए हैं। इसके अलावा शहर की सड़कों पर जगह-जगह भंडारे के आयोजन किए जा रहे हैं। कोई गुुरु के नाम से भंडारा कर रहा है तो कोई श्रीकृष्ण के नाम से भंडारा कर रहा है। सड़कों पर भंडारे के साथ स्वच्छता का भी संदेश दिया जा रहा है। प्रसाद ग्रहण करने वालों को दोने व प्लेट डस्टबिन में डालने के लिए कहा जा रहा है।
साईं बाबा मंदिर में लगे छप्पन भोग, हुई सजावट
सांई बाबा मंदिर विकास नगर में छप्पन भोग लगा । फूल बंगला सजाया गया । सुबह कांगड़ा आरती फिर 5 बजे बाबा का रुद्राभिषेक किया गया । सवा क्विंटल दूध से मंगल स्नान कराया । शाम को भजन संध्या हुई । सनातन धर्म मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर भगवान श्री चक्रधर का आचार्य स्वरूप में शृंगार किया गया। भक्तगणों ने कृष्णम वन्दे जगद्गुरुं के भाव से भगवान चक्रधर व श्रीकृष्ण का चरण पूजन मुख्य पुजारी पण्डित रमाकान्त शास्त्री के आचार्यत्व में किया।
