BJP ने एक तीर से 2 निशाने साधे, शिंदे पर नकेल और लोकसभा चुनाव के लिये नया पार्टनर

मुंबई. . महाराष्ट्र की राजनीति में जो सियासी भूचाल आया है। उससे सीधे तौर पर 2 बातें सामने आ रही है। पहली NCP  टूटने से वह कमजोर हो गयी है और शरद पवार की सियासी ताकत भी घट गयी है। दूसरी BJP  ने महाराष्ट्र की सियासत में मजबूत पैठ हासिल कर ली है। अब भारतीय जनता पार्टी (BJP )के पास सीएम शिन्दे के अलावा, अजित पवार भी बड़े विकल्प के तौर पर मौजूद है। जिसका लाभ पार्टी लोकसभा चुनाव में उठा सकती है।
इन दो बातों के अलावा जो तीसरी सबसे बड़ी बात हुई वह यह है कि भाजपा ने 2024 से ठीक 6 माह पूर्व विपक्षी एकता पर करारा प्रहार कर दिया है। इसका घाटा सिर्फ शरद पवार को ही नहीं होगा। बल्कि पिछले दिनों पटना में महाजुटान करने वाले नीतीश कुमार सहित तमाम विपक्षी दलों को होगा। इसके अलावा अगले आम चुनावों में फिर से वापिसी का सपना देख रही कांग्रेस को भी इससे चोट पहुंची है।
भाजपा ने एक तीर से दो निशाने
प्हले बात महाराष्ट्र की करते हैं। भाजपा ने अजित पवार, नाम के एक तीर से 2 निशाने साध लिये हैं। पहले तो महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे पर नकेल कस दी है और अगले लोकसभा चुनाव के लिये नया गठबंधन पार्टनर भी तलाश लिया है। और साथ ही भाजपा के खिलाफ एक जुट होने की कोशिश में लगे विपक्षी नेताओं की एकता में सेंधमारी की है। ऐसा इसलिये क्योंकि शरद पवार विपक्षी महाजुटान का प्रमुख चेहरा हैं और अब उनकी पार्टी में 2 हिस्सों में बट चुकी है।
पीएम बोले एनसीपी पार्टी खत्म-पंवार
शरद पंवार ने आगे कहा है कि 2 दिन पूर्व पीएम नरेन्द्र मोदी ने एनसीपी के बारे मेंकहा था कि एनसीपी खत्म हो चुकी पार्टी है। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया। मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने आज शपथ ली है कि उनका सरकार (महाराष्ट्र) में शामिल होने से यह साफ है कि वह सभी आरोप से मुक्त हो गये हैं। मैंने 6 जुलाई को सभी नेताओं की एक बैठक बुलाई थी जहां कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी और पार्टी के अन्दर कुछ बदलाव किये जाने थे लेकिन उससे पहले ही कुछ नेताओं ने अलग रूख अपनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *