जीवाजी विश्वविद्यालय में सवा करोड के भ्रष्टाचार की जांच ठंडे बस्ते में
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय में बीएड की संबद्धता प्रक्रिया पूरी हो गई है ,यानी जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेजों को संबद्धता दे दी गई है। लेकिन इस संबद्धता के बीच हुए सवा करोड़ के घोटाले की जांच अब पूरी तरह से ठंडे बस्ते में है। ना तो जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति इस पर जांच करा रहे हैं और ना ही निष्पक्ष जांच का दावा करने वाले कार्य परिषद सदस्य कोई ठोस कदम उठा रहे हैं। उल्लेखनीय है इस मामले मंब जीवाजी विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्य का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी से संबद्धता देने के एवज में लाखों रुपए की डील करता सुनाई दे रहा था।
जांच अधिकारी ने भी नाम वापस लिया
इस मामले की जांच के लिए जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी ने सेवानिवृत्त जज एमके मुद्गल को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। लेकिन वह जीवाजी विश्वविद्यालय के वर्तमान छात्र हैं इस कारण उनका विरोध हुआ और विरोध के चलते उन्होंने अपना नाम जांच अधिकारी से वापस ले लिया।
इसी मेंबर के दावे भी झूठे
जब यह मामला उजागर हुआ था तब कार्यपरिषद सदस्यों ने अपने अपने स्तर पर बड़े-बड़े दावे किए थे। किसी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की किसी ने भोपाल पत्र लिखें, तो कोई खुद ही भोपाल जाकर मामले की शिकायत करने की बात करता नजर आया। लेकिन जब यह सब धरातल पर करने की बात आई तो इन सभी कार्य परिषद सदस्यों के दावे झूठे साबित हुए।
