विस्फोटक से भारतमाला प्रोजेक्ट का उड़ाया अहम हिस्सा, आरोपियों पर एनएसए के तहत होगी कार्यवाही
मंदसौर केन्द्र सरकार के अहम प्रोजेक्टर में एक भारतमाला प्रोजेक्ट के नवनिर्मित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे 8लेन को विस्फोटक से क्षतिग्रस्त करने के मामले में बड़ी कार्यवाही हुई है। 2 आरोपियों को शामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके ऊपर पुलिस ने रासुका के तहत कार्यवाही की गयी है।
विस्फोट से उड़ाया
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक 19 जून का थाने पर जीआर इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के सीनियर हाइवे इंजीनियर नेमीचंद्र सिपिाडि़या ने रिपोर्ट की थी। उन्होंने बताया कि मैं वर्तमान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे 8 लेन के निर्माण एवं मेंटेनेंस का कार्य देख रहा हूं । मुझे खबर मिली है गांव बनी के पास से निकल रहे दिल्ली -मुंबई एक्सप्रेसवे पर बने अंण्डर ब्रिज 515/1आर को विस्फोटक के जरिये विस्फोट कर उड़ाया है।
