शिक्षक के बेटे ने अच्छी शिक्षा दी तो मनीष सिसोदिया और बेहतर इलाज देने वाले सत्येन्द्र जैन को भेजा जेल, एक बार हमको मौका दीजिये तो मामा को भूल जायेंगे-अरबिंद केजरीवाल

ग्वालियर. एक शख्स ने कहां जा रहे हैं तो मैंने कहा मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में जा रहा हूं तो वहां तो व्यापम हुआ था। जबकि मध्यप्रदेश में मेहनती, ईमानदार और बेरोजगार लोग है इन्होंने मध्यप्रदेश को बदनाम कर रखा है। अभी तक दिल्ली को घोटाले के नाम से जाना जाता था लेकिन आज दिल्ली में अच्छी शिक्षा, बढि़या मोहल्ला क्लीनिक, 24 घंटे फ्री बिजली, महिलाओं दिल्ली में फ्री बस सेवा के नाम से जानते हैं इन्हीं सब बेहतर सेवाओं को लिये साहब ने रेवडि़यों का नाम दिया है। मैं इस तरह की 7 रेवडि़यां बाट रहा हूं तो इससे साहब नाराज है। मध्यप्रदेश मेें आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिये फिर आप मामा को भी भूल जाओंगे और उसके चेले -’चपाटों को भूल जाओगे। यह उद्गार आम आदमी के पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेला ग्राउण्ड पर आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, महापौर रानी अग्रवाल आदि कार्यकर्त्ता मंचासीन थे।

यह सिस्टम बदलना चाहिये-भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित करते हुए कहा कि यह सिस्टम बदलना चाहिये। मैं आपसे एक बात शेयर करना चाहता हूं। जब अरबिंद केजरीवाल जिस दफ्तर में नौकरी करते थे तो रिश्वत से परेशान होकर इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह उसी दफ्तर के बाहर कुर्सी डालकर बैठ गये। दफ्तार हर आने -जाने वाले कहते थे आपसे किसी ने रिश्वत तो नहीं ली अगर आपसे रिश्वत लें मुझे बताइये मैं आपकी मदद करूंगा। आपके मध्यप्रदेश में बिजली बहुत महंगी, नहरों में पानी नहीं, महिलाओं के बसों फ्री यात्रा नहीं है। यह सब आपको आप पार्टी देगी।
मैं एक बात और कहना चाहता हूं कि 5 वर्ष हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी आई तो भाजपा ने नहीं चलने नहीं दी और विधायक खरीद कर सरकार बना ली और इसके उपचुनाव में जीत कर आये पार्टी में शामिल कर लिया। अबकी बार हमें वोट दीजिये हम आपको बेहतर सरकार देंगे।

केजरीवाल ने मंच पर कहानी सुनाई
इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बचपन में एक बालक अच्छे भाषण देता था। ज्याेतिषी ने कहा था– बच्चा महान देश का राजा बनेगा। धीरे-धीरे वह बड़ा हुआ और राजा बन गया। अफसर उससे फाइल पर साइन करा कर ले जाते थे। अफसरों की ऐश हो गई। धीरे-धीरे देश में फैल गया। राजा अनपढ़ है। राजा को चिंता होने लगी। लोग मेरा मजाक उड़ाते हैं। राजा ने जुगाड़ करके फर्जी डिग्री का इंतजाम कर लिया। जनता को असलियत क्या है। राजा ने नोट बंदी कर दी। लोग परेशान हो गए। आम आदमी पार्टी की स्टेट टीम के सदस्यों ने बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार दोपहर 3.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां वे सीधे वे सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने यहा पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष व सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल समेत अन्य नेताओं से चर्चा की। पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद सीएम केजरीवाल शाम 4 बजे मेला ग्राउंड पहुंचे।
केजरीवाल ने गिनाई 7 रेवडि़यां
1- पहली रेवड़ी 24 घंटे फ्री बिजली।
2- दिल्ली शानदार स्कूल हैं जिसमें आईएएस और गरीब का बच्चा एक साथ डेस्क पर बैठकर पढ़ सकें।
3- सबका इलाज मुफ्त, इसमें गरीब और अमीर एक साथ फ्री इलाज ले सकें।
4- सबको साफ पानी और जीरो बिल।
5- सरकारी और प्रायवेट बसों में फ्री यात्रा।
6- बुजुर्गो के फ्री तीर्थ यात्रा।
7- युवाओं को नौकरी, पंजाब के मुख्यमंत्री ने 30 हजार युवाओं को एक साथ नौकरी दी और 3 लाख युवाओं को नौकरी का इंतजाम ।
इन साथ 7 रेवडि़यों से पीएम साहब बहुत नाराज हैं। मैं मोदी साहब से कहना चाहूंता हूं आपने बहुत महंगाई कर रखी है। मैं इनके चेहरे पर मुस्कान लाना अपराध है तो मैं यह अपराध करता रहूंगा।
