गुजरात में 24 घंटे में 9 इंच तक हुई बारिश, तबाही पर ड्रोन से तस्वीरे

अहमदाबाद. वर्षा और बाढ़ से आधे भारत में त्राहि-त्राहि कर रहा है। लेकिन सबसे अधिक बुरा हाल गुजरात का है। सूबे के अधिकतर जिलों में लगातार वर्षा हो रही और नदी-नाले उफान पर हैं। जूनागढ़ और जामनगर पानी-पानी होगये हैं। इन शहरों के अधिकतर इलाकों मेें पानी भरा हुआ है। सड़कें दरिया बन गये हैं। घरा में पानी घुस आया है। सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की सभी नदिया उफान पर है। पिछले 24 घंटे के दौरान नवसारी में 4 से 9 वर्षा हुई। गांधीधाम रेलवे स्टेशन भी पानी से लबालब है। गुजरात के सभी 33 जिलों में हल्की से लेकर जमाझम वर्षा हुई है। हालात को देखते हुए सीएम भूपेन्द्र पटेल ने आपदा प्रबंधन के साथ बैठक की ओर NDRF की टीमों को मुस्तैद कर दिया गया है।
आज भारी वर्षा की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुजरात में आज भी भारी वर्षा के संकेत मिल रहे हैं। दक्षिण गुजरात में आज सुबह से ही झमाझम वर्षा हो रही है। अहमदाबाद मुम्बई नेशनल हाइवे पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गयी है। जल भराव से यातायात में परेशानी हो रही है। अधिकतर इलाकों भारी वर्षा के चलते जलभराव की समस्या हो रही है। नेशनल हाइवे से गुजरने वाले सभी गाड़ी चालकों को परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *