मुंबई जा रही एसी बस में आग से जलकर 26 यात्रियों की मौत

पूणे. महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार नागपुर से मुबई की ओर जा रही बस बुलढाणा के सिंदखेड में राजा शहर के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर हादसाग्रस्त हो गयी। घटना के बाद सिटी लिंक ट्रेवल्स की बस में भीषण आग लग गयी। बस पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। इस घटना में 26 यात्रियों की मौत हो गयी है। फिलहाल बस में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया है।
बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन ने पीटीआई को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस का टायर अचानक फट गया। जिसके बाद ड्रायवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद अनियंत्रित बस खम्भे जा टकराई और इसके बाद वह एक डिवाइडर से जा टकराई। जिससे आग में तुरंत आग लग गयी। यात्रियों को बस से निकलने का मौका नहीं मिल पाया। किसी तरह कुछ लोग ही बस से बाहर निकल पाये।

वहीं बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन्र ने बताया कि हादसा देर रात  2 बजे हुआ था। हादसे के वक्त बस में 33 यात्री सवार थे, जिनमें 26 लोगों की मौत की मौत हो गई है। जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस का ड्राइवर सुरक्षित है। हादसे के कारण रास्ता बाधित हो गया।  फिलहाल ट्रैफिक पुलिस जल्द से जल्द एक्सप्रेस वे को फिर से शुरू करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में हुआ बड़ा सड़क हादसा​

​अकोला से पुणे जा रही बस पलटी, 15 यात्री घायल

महाराष्ट्र में अकोला में भी देर रात एक बस हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक अकोला के अकोट शेगाव रास्ते पर पुणे जा रही बस अचानक पलटी।  इस हादसे से 15 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई थी।  वहीं हादसे की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस के जरिए अकोला के सिविल अस्पताल और निजी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

(खबर अपडेट हो रही है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *