वर्ल्ड कप में भारत-पाक मुकाबला 15 अक्टूबर को, 5 अक्टूबर को इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच से शुरुआत

नई दिल्ली. भारत में अक्टूबर-नवंबर के बीच 46 दिन तक वनडे वर्ल्ड कप के 48 मुकाबले खेले जाएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मुकाबले से होगी। यह मैच अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर 19 नवंबर को फाइनल होगा। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले मुंबई और कोलकाता में होंगे। टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच, यानी भारत-पाकिस्तान मुकाबला 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा। हालांकि, भारत के वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले के साथ होगी। यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा।

10 शहरों में खेले जाएंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले
वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले 10 शहरों में खेले जाएंगे। जिसमें अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम), बेंगलुरु (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम), चेन्नई (एमए चिदम्बरम स्टेडियम), दिल्ली (अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम), धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम), हैदराबाद (राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, उप्पल) हैं। इनके अलावा कोलकाता (ईडन गार्डन), लखनऊ (अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम), मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), पुणे (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम) शामिल हैं। हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रैक्टिस मैचों की मेजबानी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *