इमरजैंसी लैंडिंग के दौरान ममता बनर्जी की पीठ और घुटने में आई चोट
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की मंगलवार को इमरजेंसी लैंडिग करवाई गयी। वजह मौसम खराब होना बताया गया है। उत्तरी बंगाल में उनका हेलीकॉप्टर लैण्ड कराया गया। उनका हैलीकॉप्टर जलपाईगुड़ी से उड़ान भरकर बागडोगरा जा रहा था। इस दौरान सालुगाड़ा स्थित आर्मी एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गयी। जांच के लिये ममता बनर्जी को कोलकाता हवाई अड्डे से सीधे कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया।
आपको बता दें कि ममता बनर्जी को उनके हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के दौरान चोट लग गयी। कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल ले जाया जायेगा। सूत्रों के अनुसार झटके के दौरान ममता की पीठ और घुटने में चोट आयी है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा का दौर देखा गया। कूचबिहार के दिनहाटा में सीएम ममता बनर्जी की रैली के एक दिन बाद हिंसा हो गयी थी। ऐसा बताया गया है कि यहां टीएमसी के 2 गुट आपस में भिड़ गये। इस दौरान एक टीएमसी कार्यकर्त्ता की गोली लगने से मौत भी हो गयी। कई कार्यकर्त्ता घायल भी हुए है।
