कांम्बिग गश्त फरार वारंटियों सहित 300 बदमाषों पर की कार्यवाही

ग्वालियर पुलिस ने कांबिग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 66 स्थाई व 119 गिरफ्तारी सहित कुल 185 वारंटियों को किया अवैध शराब की तस्करी करने वाले 99 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 4 सटोरियों, जुआ के 03 प्रकरणों तथा अवैध हथियार के 03 प्रकरणों एवं एनडीपीएस एक्ट के 01 प्रकरण में आरोपियों को पकड़ा जाकर कार्यवाही की गई।
ग्वालियर। जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर षिकंजा कसने के उद्देष्य से पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देष पर ग्वालियर जिले में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में शाम से देर रात तक कांबिग गश्त किया गया।
ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चैकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चैक किया। इस गष्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई।
इस दौरान ग्वालियर जिले में कुल 119 गिरफ्तारी वारंट, 866 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 225 गुण्डा एवं 203 हिस्ट्रीषीटरों को चैक किया गया, इसके साथ ही अवैध शराब की तस्करी करने वाले 99 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 4 सटोरियों, जुआ के 04 प्रकरणों तथा अवैध हथियार के 03 एवं एनडीपीएस एक्ट के 01 प्रकरण में आरोपियों पर कार्यवाही की गई।
पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की, साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया गया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से समय-समय पर कॉम्बिंग गश्त कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *