PM मोदी का MP दौरा निरस्त, 1 जुलाई को शहडोल आएंगे

भोपाल.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब एक जुलाई को शहडोल दौरे पर आएंगे। उनके दौरे की नई तारीख तय हो गई है। वे 1 जुलाई को दोपहर तीन बजे शहडोल जिले के पकरिया और लालपुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी पहले 27 जून को शहडोल जिले के इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे, लेकिन भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए उनका दौरा निरस्त कर दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *