किले की तलहटी में मिली कालू गाइड की लाश, जांच में जुटी पुलिस

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के चर्चित गाइड कालू की लाश सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में तलहटी में देखा गया है। लाश पड़े होने की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है। कालू को देसी और कई विदेशी भाषाओं का ज्ञान था।
कालू का बचपन किले पर गुजरा
5वीं क्लास तक पढ़ें, 25 वर्षीय के युवा कालू का बचपन ग्वालियर किले पर ही गुजरा था और उसने किले पर आने वाले विदेशी सैलानियों से मिलकर उनकी भाषा सीखी थी। जिसके बाद वह ग्वालियर किले पर कालू गाइड के नाम से प्रख्यात था स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि शाम होते ही किले पर जमघट नशेडि़यों का लग जाता है। कालू गाइड भी नशे का आदी था।
घटनास्थल पर पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मृतक कालू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये रवाना कर दिया है। आत्महत्या या हादसा, फिलहाल, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पुलिस को लाश के पास से स्मैक मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *