प्रगति मैदान टनल में पिस्टल की नोंक पर 2 लाख रूपये की लूट

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हैं इसका ताजा उदाहरण है प्रगति मैदान टनल में हुई 2 लाख रूपये की लूट। यहां हथियार की नोंक पर बदमाशों ने कैब रोकर एक शख्स से 2 लाख रूपये लूट लिये। घटना का हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि 4 बदमाश 2 बाइक पर सवार होकर आते हैं और फिर बन्दूक की नोंक पर लूट की घटना का अंजाम देते हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पिस्टल की नोंक पर लूट
पटेल साजन कुमार नाम के शख्स ओमिया इंटरप्रायजेज, चांदनी चौक में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते हैं। 24 जून का ेवह अपने एक साथी जिगर पटेल के साथ चांदनी चौक से गुरूग्राम के लिये निकले थे। उनके पास पैसों से भरा बैग था जो उन्हें वहां किसी को देना था। दोनों ने लाल किला से एक ओला कैब बुक की और रिंग रोड पर गुरूग्राम जाते वक्त वह प्रगति मैदान वाली टनल में दाखिल हुए। तभी 2 बाइक सवार 4 बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर कैब रोकी और बैग लूट लिया। जिसमें लगभग 1.5 से 2 लाख रूपये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *