भोपाल में PM मोदी का रोड शो हुआ कैंसिल

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 27 जून को भोपाल शहर में होने वाला रोड शो खराब मौसम की वजह से रद कर दिया गया है। भाजपा ने इसकी पुष्टि की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल प्रवास के दौरान 27 जून को विकास की नई गाथा लिखेंगे। वे मध्य प्रदेश को दो नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। जिसमें इंदौर से भोपाल और भोपाल से जबलपुर ट्रेनें शामिल हैं। इसमें मध्य प्रदेश के मन में हैं मोदी का भाव दिखेगा। यह जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि भोपाल के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री शहडोल जाएंगे, जहां रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का समापन करेंगे और आयुष्मान हितग्राहियों को कार्ड बांटेंगे। वे मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के अंतर्गत मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मोदी के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। राजमाता विजयाराजे सिंधिया प्रदर्शनी में भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान की झलक भी दिखेगी।

PM मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8.35 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे
– 9.50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे
– 10.15 बजे भोपाल एयरपोर्ट से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे
– 10.30 बजे बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के लिए रवाना होंगे
– 11.00 बजे तक रानी कमलापति स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
– 11.05 बजे सड़क मार्ग से लाल परेड मैदान के लिए पीएम मोदी रवाना होंगे
– 11.15 से 12.15 तक मेरा बूथ सबसे मजबूत बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे
– 12.30 बजे भोपाल की लाल परेड मैदान से हवाई मार्ग से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे
– 12.55 बजे भोपाल से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए पीएम मोदी रवाना होंगे

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *