वर्षा का कहर-नदियों में उफान, लैंडस्लाइड और सड़कें भी बन्द, हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड में वर्षा का कहर

rainनई दिल्ली. देश के कई शहरों में मौसम की मार देखने को मिल रही है। कहीं बेहिसाब बरसात ने जीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है तो कहीं चटकती हुई चट्टानों ने रास्तों को बंद कर दिया है। कहीं सड़कें समंदर जैसी बन गयी हैं तो कहीं शहर में सैलाब आ गया है। कुदरत की ऐसी मार है कि कई शहरों में हाहाकार मचा हुआ है। हरियाणा के पंचकूला में बेहिसाब बरसात ने जीवन पर ही संकट ला दिया है। भीषण गर्मी से तड़पते पंचकूला में बादल ऐसे बरसे कि जहां खेत, खलिहान या मैदान थे। उन सब जगह तालाब होगया। धार की रफ्तार ऐसी कि कार तक बह गयी। इसमें सवार लोग फंस गये। लोगों का रेस्क्यू किया गया। इस कार में एक महिला मौजूद थी। रेस्क्यू करने वालों के लिये यह मिशन आसान नहीं था। चूकिं पानी धारा इतनी तेज थी कि संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा था।

rain
दरअसल, पंचकूला के पास एक महिला परिवार के साथ घघ्घर नदी की पूजा करने आयी थी। कार नदी के किनारे ही खड़ी कर दी गयी। जब नदी में अचानक पानी आया तो परिवार के बाकी के लोग कार के बाहर थे। बस महिला गांड़ी के अंदर थी। परिवार की आंखों के सामने यह महिला कार के साथ नदी में बहने लगी। महिला को बचाने के लिये जुटी रेस्क्यू टीम ने पहले रस्सियों की मदद से खुद को बांधा। फिर एक शख्स गाड़ी के अंदर गया और महिला को रस्सियों से बांध कर बाहर निकाला। महिला को सुरक्षित निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है।

rain

देहरादून में कॉलोनियों में भर गया पानी
देहरादून में मैराथन बारिश से कई कॉलोनियों में पानी भर गया है. नदियां और बरसाती नाले सब उफान पर हैं. मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौरी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ के लिए 30 जून तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. यूं समझिए कि मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ों पर कुदरत का क्रोध बरपने लगा है.

uttarakhand
दिल्ली में करंट लगने से महिला की जान गई
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बारिश की वजह से हुई वाटर लॉगिंग में करंट फैल गया, जिससे साक्षी आहूजा नाम की महिला की मौत हो गई. महिला अपने पति के साथ कहीं जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के रेलवे स्टेशन आई थी. बिजली की तार पानी में डूबे हुए थे, जिनकी वजह से करंट दौडा और साक्षी उसकी चपेट में आ गईं. हादसे को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं. उधर, रेलवे पुलिस पूरी मामले की जांच में जुटी है.

sakshi

बारिश आते ही आफत! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत, पंचकूला में नदी में बही कार, मुंबई में धंसी बिल्डिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *