उज्जैन में 2 माह तक महाकाल के गर्भगृह में कर पायेंगे प्रवेश श्रद्धालु-महाकालेश्वर मंदिर समिति
उज्जैन. सावन के 2 महीने उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा। महाकाल मंदिर समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। महाकालेश्वर के गर्भ गृह में 2 माह तक श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस बीच कावंडि़यां और वीआईपी भी गर्भ गृह में प्रवेश नहीं कर पायेंगे। वहीं दूसरी ओर काशी विश्वनाथ की तर्ज पर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों के दर्शन के लिये कोई शुल्क की बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है। आम दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिये गये हैं।
दरअसल, विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में लगातार भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं महाकाल लोक बनने के बाद प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में सावन के दौरान श्रद्धालुओं के प्रवेश को बन्द रखने का फैसला लिया गया है। महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष कलेक्टर कुमार पुरूषोतम ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया है। सावन में आम दर्शनार्थियों को सुविधाजनक दर्शन बाबा महाकाल के हो। इसलिये कार्तिक मंडपम समेत अन्य बैरिकेडिंग से दर्शन कराये जायेंगे। ताकि बड़ी संख्या में आने वाले दर्शनार्थियों का जल्द से जल्द भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर सकें। वहीं दूसरी ओर कावडि़यां और वीआईपी की गृभग्रह में इस दौरान प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
