HAL के फायटर जेट इंजन बनायेगी GE एयरोस्पेस, पीएम नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे के बीच हुआ बड़ा करार

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर है। इस दौरान अमेरिका की GE एयरोस्पेस और हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड(HAL) के अहम करार हुआ है। इसके तहत अब GE एयरोस्पेस HAL के साथ मिलकर भारतीय वायुसेना (IAF) के लिये लड़ाकू जेट इंजन बनायेगा। यह डील ऐसे वक्त पर हुई है। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर है। इस डील से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
GE एयरोस्पेस ने कहा है कि इस समझौते के तहत इंडिया में GE एयरोस्पेस के F414 इंजनों का संभावित संयुक्त उत्पादन शामिल है और GE एयरोस्पेस इसके लिये जरूरी निर्यात प्राधिकरण हासिल करने के लिये अमेरिकी सरकार के साथ भी काम जारी रखेगा। यह करार भारतीय वायुसेनास के हल्के लड़ाकू विमान MK2 कार्यक्रमक का हिस्सा है।
GE के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी Hलॉरेंस कल्प जूनियर ने कहा है कि यह भारत और HAL के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी से संभव हुआ है। ऐतिहासिक समझौता है। हमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दोनों देशों के बीच घनिष्ठ समन्वय को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाने पर गर्व है। हमारे F414 इंजन बेजोड़ है और दोनों देशों के लिये महत्वपूर्ण आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा लाभ प्रदान करेंगे।
