VISM में मनाया गया योग दिवस

ग्वालियर-सारे विश्व के साथ साथ आज VISM में भी योग दिवस मनाया गया. योग विशेषज्ञ जीतेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में विद्यार्थियों एवं संस्थान के परिवार सदस्यों ने योगिक क्रियाएं की.कार्यक्रम का प्रारंभ प्रात: 7 बजे हुआ। श्री यादव ने प्रत्येक आसन के साथ साथ उससे होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि वैसे तो योग हर उम्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद है किन्तु विद्यार्थियों इसे अपनी दिन चर्या का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। इसके निरंतर अभ्यास से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है एवं शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है ।
लगभग 5000 वर्षो से हमारे समाज ने इसका न केवल इस्तेमाल किया है बल्कि सारी दुनिया में उसका प्रचार – प्रसार भी किया है। नियमित योग हमारे तन – मन को शांति का अनुभव कराता है. आज की तनाव भरी दोड़ भाग की जिंदगी में यह हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है।  डॉक्टर्स भी दवाइयों के साथ साथ रोजाना योग अभ्यास करने की सलाह दे रहे है आज सारा विश्व योग को अपना चुका है। योग दिवस की शुरुआत हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2015 में की गयी।  तभी से सारा विश्व इसे 21 जून को समारोह पूर्वक मनाता आ रहा है। हमें इसे अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाना है । इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर एवं ग्रुप निदेशक डॉ प्रज्ञा सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *