PM नरेन्द्र मोदी के ग्रीन डायमंड अभिभूत हुई अमेरिका की प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन
वॉशिंगटन. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन को भी पीएम नरेन्द्र मोदी ने विशेष उपहार दिये। पीएम नरेन्द्र मोदी की ओर से जिल को लैब में तैयार किया गया 7.5 कैरेट का हरा हीरा (ग्रीन डायमंड) दिया है। यह हीरा पृथ्वी से खोदे गये हीरों के रासायनिक और ऑप्टिकल गुणों को दर्शाता है।
हीरा पर्यावररण के अनुकूल भी है। क्योंकि इसके निर्माण में सौर और पवन ऊर्जा जैसे पर्यावरण विविध संसाधनों का उपयोग किया गया था। ग्रीन डायमंड को अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके सटीकता के साथ तराशा गया है।
पीएम की तरफ से दिए गए बाइडेन को ये गिफ्ट
पंजाब में तैयार किया गया घी, जिसे अज्यदान (घी का दान) के लिए चढ़ाया जाता है.
महाराष्ट्र में तैयार किया गया गुड़ दिया गया जिसे गुडदान (गुड़ का दान) के लिए प्रयोग किया जाता है
उत्तराखंड से प्राप्त लंबे दाने वाला चावल, जिसे धान्यदान (अनाज का दान) के लिए चढ़ाया जाता है
राजस्थान में हस्तनिर्मित, 24K शुद्ध और हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का, जिसे हिरण्यदान (सोने का दान) लिए दिया जाता है.
गुजरात में तैयार नमक (नमक का दान), जो लवणदान के लिए दिया जाता है.
एक बॉक्स में 99.5% शुद्ध और हॉलमार्क वाला चांदी का सिक्का भी है जिसे राजस्थान के कारीगरों द्वारा सौंदर्यपूर्ण ढंग से तैयार किया गया है और इसे रौप्यदान (चांदी का दान) के रूप में दिया किया जाता है.
तमिलनाडु के तिल (तिल के बीज का दान) दिए जिसमें तिलदान के तहत सफेद तिल के बीज चढ़ाए जाते हैं.
पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित चांदी का नारियल दिया गया जिसे गौदान (गाय का दान, गौदान) के लिए गाय के स्थान पर चढ़ाया जाता है.
बॉक्स में भगवान गणेश की मूर्ति और दिया है. भगवान जिन्हें बाधाओं का विनाशक माना जाता है और किसी भी कार्य शुरू करने से पहले सभी देवताओं में सबसे पहले इनकी पूजा की जाती है. गणेश की यह चांदी की मूर्ति और चांदी का दिया कोलकाता के पांचवीं पीढ़ी के चांदी कारीगरों के एक परिवार द्वारा हस्तनिर्मित की गई है.
उत्तर प्रदेश में निर्मित तांबे की प्लेट, जिसे ताम्र-पत्र भी कहा जाता है. इस पर एक श्लोक अंकित है. प्राचीन काल में ताम्र-पत्र का व्यापक रूप से लेखन और रिकार्ड रखने के माध्यम के रूप में उपयोग किया जाता था.
