शादी से लौट रहा विधायक प्रवीण पाठक का परिवार सड़क हादसे में घायल, गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त

ग्वालियर. ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा से विधायक प्रवीण पाठक का परिवार सड़क हादसे में घायल हो गया। उनके पत्नी-बच्चे और मां शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। जैसे ही पुरानी छावनी इलाके में निरावली के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में विधायक की पत्नी को ज्यादा चोट लगी है। पत्नी को अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुरानी छावनी इलाके में निरावली बायपास के पास टक्कर मार दी
विधायक प्रवीण पाठक की पत्नी संध्या पाठक, दोनों बच्चे और उनकी मां बीती रात कार से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गए थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। यह लोग बीती रात पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही पुरानी छावनी इलाके में निरावली बायपास के पास से गुजरे, तेज रफ्तार ट्रक आया और ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद उनकी पत्नी, बच्चे और मां बुरी तरह घबरा गए। आसपास से गुजर रहे लोग मदद के लिए दौड़े। तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। रात में ही विधायक भी यहां पहुंचे। इसके बाद इन लोगों को अस्पताल ले गए। विधायक पाठक की पत्नी संध्या को अधिक चोट लगी है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को हल्की चोट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *