प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वॉशिंगटन पहुंचे

व्हाइट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा; UN में बनाया योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड|विदेश,International - Dainik Bhaskarन्यूयॉर्क. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका में अपनी पहली स्टेट विजिट के लिये वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं। जॉइंट बेस एंड्रयूज में उनका स्वागत फ्लाइट लाइन सेरेमनी के साथ हुआ है। इस बीच अमेरिका एयरफोर्स ने दोनों देशों के राष्ट्रगान की धुन बजाई। पीएम नरेन्द्र मोदी को अमेरिका के चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर रूफस गिफर्ड ने रिसीव किया।

वॉशिंगटन में PM मोदी के स्वागत के लिए तैयार भारतीय मूल के लोग।
यहां वह अमेरिका के राजकीय मेहमान होंगे। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। वॉशिंगटन में उनके स्वागत के लिये भारतीय मूल के लोग भी मौजूद रहें।

योग के कार्यक्रम के बाद PM नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद बच्चों से मुलाकात की।

PM बोले योग से पूरी दुनिया भारत के साथ आई
प्रधानमंत्री मोदी ने योग कार्यक्रम में कहा- योग का मतलब है- युनाइट करना यानी साथ लाना। मुझे याद है मैंने यहां 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए पूरी दुनिया भारत के साथ आई। पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत की पुरानी संस्कृति है और इस पर किसी का कॉपीराइट नहीं है।

9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर UN हेडक्वार्टर में योग करते हुए PM मोदी।

PM मोदी की कही अहम बातें…
PM मोदी ने कहा -योग को घर या बाहर कहीं भी किया जा सकता है। ये फ्लेक्सिबल है। ये सभी संस्कृतियों के लिए है।
योग जिंदगी जीने का तरीका है। PM ने कहा कि योग खुद के साथ और दुनिया के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रहने का तरीका सीखाता है।
पिछले साल भारत के इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स (मोटे अनाज) को लेकर पूरी दुनिया एक साथ आई थी आज योग के लिए पूरी दुनिया को एकजुट हुआ देखकर अच्छा लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *