जयविलास पैलेस के म्यूजियम में विश्व संगीत दिवस संध्या में शास्त्रीय संगीत और कब्बाली का लुफ्त उठाया

ग्वालियर. विश्व संगीत दिवस को यादगार बनाने के मकसद से महाराजा जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम पैलेस में 21 जून की रात 8.30 बजे संगीत संध्या का शुभारंभ ग्वालियर घराने के ख्याल गायकी स्वर संस्कार समूह के कलाकार संजय देवले के पुत्र यश देवले फ्यूजन में राग यमन में शंकर शिव महादेव, राग -चक्रधर कान्हा रे मन मेरा, राग-मेघ में गरजे छठा और ठुमरी राग किरवानी में मखमली आवाज में प्रस्तुत दी तो मौजूद श्रोता झूम उठे। यश देवले के साथ संगत तबला-पवन माहौर, हारमोनियम पर मुकेश माहौर, सितार पर जयंत कोष्ठी और पखावज पर श्रीकांत कोष्ठी संगीत दे रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ म्यूजियम की प्रभारी गायत्री सिंह, एसकेवी प्राचार्य निशि मिश्रा और श्री चौहान दीप प्रज्वलित कर किया।


दूसरे दौर में कब्बाल सलमान अजमेरी मियां दोस्ता से आगाज किया और इसके बाद मगर मुझे किसी की मोहब्बत ने मार डाला, इसके बाद तुम्हें दिल्लगी उठानी पड़ेगी, वह भोली से लड़की है जिसे मैं प्यार करता हूं। कब्बलियों का दौर रात 10 बजे तक चली। कार्यक्रम का संचालन हेमा चौहान और इसके उपरांत कार्यक्रम की सूत्रधार गायत्री सिंह ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम चाहते हैं संगीत पहचान बने, आज के कार्यक्रम में आपकी मौजूदगी और उत्साह से अभिभूत हूं। आगे हम आगामी कार्यक्रम इससे बड़ा करने की तैयारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *