पुरी में निकाली गयी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
अहमदाबाद. आज विश्व प्रसिद्ध ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू हो गयी है। लेकिन रथ यात्रा की धूम सिर्फ ओडिशा में ही नहीं। बल्कि गुजरात में भी है। गुजरात के अहमदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयिात्रा की आज यानी मंगलवार को निकाली गयी है। भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र रथ में सवार होकर नगर यात्रा पर निकले हैं।
आपको बता दें ओडिशा के पुरी के बाद देश में सबसे भव्य तरीके के रथयात्रा का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में ही होता आया है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सपरिवार मंगला आरती में शामिल हुए।

क्या है इस त्योहार का महत्व
रथ यात्रा या रथ महोत्सव भगवान जगन्नाथ से जुड़ा एक हिंदू त्योहार है जो ओडिशा राज्य में श्री क्षेत्र पुरी धाम में आयोजित किया जाता है. लेकिन गुजरात में भी यह रथ यात्रा निकाली जाती है. रथ यात्रा पुराने समय से होती आ रही है. इसका विवरण ब्रह्म पुराण, पद्म पुराण और स्कंद पुराण और कपिला संहिता में भी मिलता है. रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ का उत्सव है.
टहमदाबाद सहित पूरे गुजरात राज्य में इस बार लगभग 198 जगहों पर भव्य तरीके से रथयात्रा आयोजित करने की तैयारी की गयी है। गुजरात में हर साल आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन का लेकर स्थानीय गुजराती समाज में खासा उत्साह देखने को मिलता है। आप बात करें, अहमदाबाद में आयोजित होने वाली यात्रा कि तो इसे देखने के लिये विदेशों से भी लोग अहमदाबाद आते हैं।
बिहार में भी रथयात्रा की धूम
इसके अलावा बिहार के धनबाद में इस्कॉन ने पिछले साल की तरह इस बार भी भव्य आकर्षक रथयात्रा यात्रा निकाली है. इसको लेकर धनबाद इस्कॉन से जुड़े 7 आईआईटियन के छात्रों ने इस बार अद्भुत और मोटर से संचालित होने वाले रथ का निर्माण किया है. या फिर यूं कहे की इस बार की रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ हाइड्रोलिक रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण कर रहे हैं.
रथ को 15 फीट से अधिक, गुंबज की ऊंचाई को और बढ़ा कर 30 फीट तक कर दिया गया था. साथ ही इस पूरे रथ में भगवान जगन्नाथ के सेवक के रूप में स्थापित किए गए चार घोड़े भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.
