करणी सेना बोली ‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर को ढूंढो और मारो

भोपाल. फिल्म ‘आदिपुरुष’ के सीन और डायलॉग्स को लेकर मध्यप्रदेश में भी विरोध हो रहा है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि धार्मिक ग्रंथ की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिल्म के डायरेक्टर को ढूंढो और मारो। फिल्म के हर पात्र को चांटा मारेंगे। इसके अलावा, आनंद सागर के रामायण सीरियल में हनुमान का पात्र निभाने वाले विक्रम मस्ताल ने भोपाल में कहा कि वे फिल्म को लेकर कानूनी कार्रवाई करेंगे। राजगढ़ के ब्यावरा में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि ‘आदिपुरुष’ फिल्म में धार्मिक ग्रंथ की अवहेलना की गई है। हिंदू देवी-देवताओं के वस्त्र में भी चूक हुई है। इसके डायलॉग्स बर्दाश्त करने लायक नहीं हैं। राज शेखावत ने कहा कि करणी सेना इन लोगों को मारेगी पक्का मारेगी।

मुंबई में कार्यकर्ताओं को निर्देश डायरेक्टर को ढूंढो और मारो
करणी सैनिक 22 राज्यों में हैं। हमने मुंबई में भी कार्यकर्ताओं को निर्देश दे दिए हैं कि डायरेक्टर को ढूंढो और मारो। आज के युवा जो देखेंगे, वही सीखेंगे। आप लोग धार्मिक ग्रंथ और देवी-देवताओं पर फिल्म बनाते ही क्यों है। फिल्म बनाना ही है, तो जो चीज सत्य है, उसे दिखाइ। हमारे धार्मिक ग्रंथों का मनोरंजन मत करिए। उन्होंने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर हिंदू के अलावा और अन्य धर्म पर फिल्म क्यों नहीं बनाते। क्योंकि उन्हें ये पता है कि हिंदू कभी भी विरोध नहीं करेंगे, लेकिन अब समय बदला है। फिल्म में जो भी है उन सबको चांटा जड़ा जाएगा। फिल्म वालों को मैसेज दिया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की फिल्म कोई नहीं बनाए।

जल्द मनोज मुंतशिर का हिसाब होगा
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने मनोज मुंतशिर को चेतावनी देते हुए कहा कि सुन लो मनोज मुंतशिर शहर भी तेरा घर भी तेरा और सिर भी तेरा और जूता रहेगा करणी सेना का। करणी सेना तेरा जल्दी हिसाब करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *