100 से आतंकी मारे गये

आबूजा. नाइजीरिया की वायुसेना ने हाल ही में आतंकी संगठन बोको हरम के ठिकाने पर कई एयर स्ट्राइक की। इसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गये है। वायुसेना ने ही इसका लाइव फुटेज भी जारी किया हे।
बेको हरम ईस्ट अफ्रीका का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है। इस क्षेत्र के कई देशों में इस संगठन की मजबूत पकड़ है। यह टेरर आउटफिट ड्रग्स स्मगलिंग और किडनैपिंग से वसूली जैसे गैरकानूनी काम भी करता है।
9 से 11 जून के बीच कीं कई एयर स्ट्राइक
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोको हरम के आतंकियों की लोकेशन एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट से मिली थी। दरअसल, यह सभी आतंकी बोको हरम की एक यूनिट JAS के थे। एयरफोर्स ने इस ऑपरेशन के लिए करीब एक हफ्ते तैयारी की और फिर वोजा इलाके में इसे अंजाम दिया। ये वो इलाका है जिसे इस आतंकी संगठन का गढ़ माना जाता है। एयरफोर्स ने 9 से 11 जून के बीच कई एयर स्ट्राइक कीं। यह मंदारा क्षेत्र का पहाड़ी इलाका है और यहां ग्राउंड ऑपरेशन करना मुश्किल होता है, क्योंकि आतंकियों की लोकेशन पहाड़ी इलाकों में होती है और ग्राउंड फोर्सेज जब नीचे आती हैं तो उन्हें पहाड़ियों से की जा रही फायरिंग का सामना करना पड़ता है।
