Latestराज्यराष्ट्रीय

WFI के चुनाव 4 जुलाई को होंगे, बृजभूषण के खिलाफ बयान देने वाले रेफरी को हटाया

पानीपत. भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चुनाव 4 जुलाई को होंगे। फेडरेशन ने सोमवार को इसका ऐलान किया। चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस महेश मित्तल कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। पहलवानों से मीटिंग में खेल मंत्री ने 30 जून तक चुनाव कराने का भरोसा दिया था। बृजभूषण शरण सिंह यह चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। वे लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे, इसलिए फेडरेशन के नियमों के अनुसार वे किसी भी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

1 कोच और 2 रेफरी को हटाया गया
एशियन चैंपियनशिप से 1 कोच और 2 रेफरी को हटाने की खबर है। हटाए गए रेफरियों में से एक जगबीर सिंह ने बृजभूषण के खिलाफ बयान दिए थे। अंडर-23 और अंडर-17 कैटेगरी में एशियन चैंपियनशिप का आयोजन 10 से 18 जून तक कजाकिस्तान में होना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जगबीर सिंह के अलावा अंडर-17 टीम के कोच राजीव तोमर और रेफरी वीरेंद्र मलिक को भी एशियन चैंपियनशिप में नहीं भेजने का फैसला किया गया है। जगबीर के बयान को सरकार के खिलाफ माना गया। इसी तरह वीरेंद्र मलिक और राजीव दोनों बृजभूषण के करीबी हैं। इस कारण उनका नाम भी हटाया गया है। वीरेंद्र को 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान ग्लासगो में यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार तक किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet