2-2 हजार रूपये के नोट हैं तो सब ले आओ और सोना ले जाओ, कोई टेंशन नहीं
नई दिल्ली. पिंक नोट (2 हजार रूपये के नोट) से गोल्डन करने वाले इस काले धंधे का एक-एक सच हम सामने ला चुके हैं। इस खुलासे को हमने ऑपरेशन पिंक का नाम इसलिये दिया है क्योंकि 2 हजार के जिस नोट को गोल्ड में बदलने का ऑफर बड़े-बडे ज्वेलरी शोरूम में चोरी छिपे चल रहे हैं। उस नोट का रंग है पिंक बड़े-बड़े ज्वैलर्स के स्टाफ की जुबानी आपने जो खुलासा अभी तक सुना, उसको डिकोड करने का पता चलता है कि 2 हजार के नोटों वाले काले धन को गोल्ड करने का एक नहीं कई तरीके हैं।
पहला तरीका
पूरी कैश पेमेंट को 2-2 लाख की कैश पेमेंट में शो करो
दूसरा तरीका
पैन कार्ड के बजाय सिर्फ ड्रायविंग लायसेंस से बिल काट दो।
तीसरा तरीका
अलग-अलग नामों के फर्जी पेमेंट बिल काटकर दिखा दो
और सबसे आसान तरीका-कोई प्रूफ मत दो…. बस पिंक नोट दो, गोल्ड लो।
2 हजार रूपये के नोट को मार्केट से निकालने का सरकारी फैसला ज्वैलर्स के लिये गोल्डन चांस बन गया है। ज्वैलर्स ने 2 हजार रूपये के पिंक नोटों की शक्ल में काले धन को सफेद करने का धंधा चमकाया हुआ है। यानी अगर किसी के पास 2-2 हजार के नोट हैं। वह ज्वैलर्स के पास जाये और गोल्ड खरीदकर कालेधन को सफेद करवा ले। पकड़े न जाने की गारंटी ज्वैलर की । अब आपको दिखाते हैं कि कैसे ज्वैलर्स यह भरोसा दे रहे हैं कि जितने भी 2-2 हजार के नोट हैं। सब ले आओ…. गोल्ड ले जाओ ….कोई टेंशन नहीं है।
पी पी ज्वेलर्स, पीतमपुरा
रिपोर्टर- हमारा तो यह है कि आप हमारा माल ले लीजिए
सेल्समैन- तो दे दो फिर कितना है, कितना दे रहे हो?
रिपोर्टर- 25 लाख, नोएडा से उठवा लो . अगर आपके पास ये फैसिलिटी है?
सेल्समैन- अभी उठवाऊं?
रिपोर्टर- आप हमारी जगह से उठवा सकते हैं या हम पहुंचा दें? या फिर आप डिलीवर कर देंगे?
सेल्समैन- मैं उठा लेता हूं आपके यहां से, बताओ कहां से?
रिपोर्टर- नोएडा में सेक्टर 18
सेल्समैन- सेक्टर 18, पास में ही अट्टा मार्केट है
रिपोर्टर- हां, 18 (सेक्टर) वही है
सेल्समैन- आपको Coin चाहिए या मेटल चाहिए?
रिपोर्टर- Coin चाहिए
सेल्समैन- 100/100 ग्राम के तीन और एक, 50 ग्राम का
सेल्समैन- 24 लाख 74 हजार 400
रिपोर्टर- मुझे यह बताइए, क्या रेट पड़ेगा? क्योंकि मुझे भी अपने बॉस को बताना है, पैसे मेरे नहीं मेरे बॉस के हैं
सेल्समैन- बॉस का है . मेटल लोगे ना, मेटल में कोई मेकिंग वगैरह नहीं लगता है, एक दम रॉ
रिपोर्टर- हां रॉ की बात कर रहा हूं .
सेल्समैन- साढ़े 350 ग्राम का लोगे तो 23 लाख 10 हजार का पड़ जाएगा आपको . बिल लेना है उसमें .
रिपोर्टर- क्या? मुझे कैश देना है . 2-2 हजार के नोट खपाने हैं .
सेल्समैन- 23 लाख 80 हजार पड़ जाएगा आपको मेटल
पीपी ज्वेलर्स के स्टाफ काला धन बटोरने की इतनी जल्दी में थे. इतनी जल्दी में थे कि वो हमारे घर से 2000 के नोट फौरन लाने के लिए तैयार हो गए. सवाल 25 लाख का था और इन्हें शायद लगा कि कहीं 25 लाख का ग्राहक हाथ से निकल ना जाए. ये हाल तब है जब ज्यादातर ज्वैलरी शॉप पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है और बड़ी संख्या में लोग 2000 रुपये के बदले गोल्ड लेते देखे जा रहे हैं. खुद ज्वैलरी शॉप पर काम करने वाले स्टाफ दावा कर रहे हैं कि उनके पास ऐसे-ऐसे लोग आ रहे हैं जो 50-50 लाख रुपये के गोल्ड खरीद रहे हैं. ऐसे लोगों के लिए ज्वैलर्स डिलीवरी की सुविधा भी दे रहे हैं.
साउथ एक्सटेशन-टू में पी पी ज्वैलर्स स्टाफ का दावा तो कुछ ऐसा ही है.
रिपोर्टर- अच्छा, डिलीवरी कर दे रहे हैं . यह चल तो रहा है ना आजकल .
सेल्समैन- बिल्कुल चल रहा है सर
रिपोर्टर- क्योंकि हमें तो बात करने में भी डर लग रहा है .
सेल्समैन- आपसे इसीलिए पूछा था . क्वांटिटी कितना है?
रिपोर्टर- मैंने तो डर के मारे कम बताया था . अब अचानक कहीं जाकर बोल दो .
सेल्समैन- अभी हमने 50 लाख की डिलीवरी कराई है सर
सेल्समैन- अभी आप शाम तक रुको . शाम तक 2 किलो की आएगी . शाम तक रुकिए 2 किलो (गोल्ड) की कस्टमर आएगी
रिपोर्टर- कैश?
सेल्समैन- कैश ही सारा 2 हजार का
ज्वैलरी शॉप पर काम करने वाले स्टाफ को अगर पता चल गया कि कोई ग्राहक मोटी खरीदारी करना चाहता है और उसके पास 2000 के काफी नोट हैं लेकिन वो इन नोटों को गोल्ड में बदलने के फर्जीवाड़े से डर रहा है तो उसका बकायदा ब्रेनवॉश किया जाता है. उसे समझाया जाता है कि कोई कुछ नहीं करेगा. वो बैठे हैं यहां पर. सुनिए, कैसे दिया जाता है ग्राहकों को भरोसा. साउथ एक्सटेंशन के पी पी ज्वेलर्स शो रूम की मैनेजर की बात सुनिए.
रिपोर्टर- मैडम एक बात बताइए हमारे जो स्टाफ हैं उनका भी नाम दे सकते हैं?
मैनेजर- (हाथों से इशारा करते हुए) सब दे दो
रिपोर्टर- कोई दिक्कत तो नहीं है ना
मैनेजर- इशारों में नहीं
रिपोर्टर- ऐसी कोई इंक्वायरी तो नहीं होती ना?
