अचानक सागर जिले के गोपालगंज थाने पहुंचे डीजीपी, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की
पीटीएस सागर में नवनियुक्त नवआरक्षकों से किया संवाद, कहा – “देशभक्ति – जनसेवा के मूल मंत्र को करें आत्मसात”
भोपाल, मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और अपराधों पर नियंत्रण के लिए मप्र पुलिस निरंतर कार्य कर रही है। डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना निरंतर कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को अपराधों पर अंकुश लगाने और नागरिकों को न्याय दिलाने के निर्देश दे रहे हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को डीजीपी ने सागर जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले में अपराधों की समीक्षा की और सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों के प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करें। डीजीपी ने पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मकरोनिया, सागर पहुंचकर नवनियुक्त नवआरक्षकों से संवाद भी किया।
