बेखौंफ बदमाशों ने 30 मिनट में थाने से 100 मीटर की दूरी पर एक साथ 2 मंगलसूत्र लूटे
ग्वालियर. मोटरसाईकिल सवार कितने बेखौफ हैं इसका अन्दाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुरार थाना से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर मोटरसाईकिल सवार गिरोह ने 2 महिलाओं से मंगलसूत्र लूटा है। 30 मिनट के अन्दर बाइक सवारों ने यह घटना को अंजाम दिया है। घटना सोमवार की रात 11 बजे से 11.30 बजे के बीच नदी संतर मुरार व माल रोड नम्बर 1 स्कूल के बाहर की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को दी गयी है।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नाकाबन्दी की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली इसके बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से तलाश रही है। फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लम्बे समय के बाद एक के बाद एक 2 महिलाओं से मंगलसूत्र लूट की घटना से सनसनी फैल गयी।
क्या है मामला
सोमवार रात परिवार के साथ पिण्टो पार्क पर जेठानी की बेटी की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह परिवार के साथ वापस आ रही थी और अभी मुरार थाना से 100 मीटर दूर माल रोड पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक.1 पर पहुंची थी कि तभी काली बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके पास आकर गाड़ी को धीमा कियाए इसके बाद झपट्टा मारा और गले से मंगलसूत्र लूट ले गए। वारदात के बाद बाइक सवार मुरार थाना की ओर ही भाग गए। घटना रात 11 बजे के लगभग होगी। वारदात की शिकार पीड़िता व उसके परिजन ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास कियाए लेकिन वह बाइक को गति देकर भाग निकले। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। लूटे गए मंगलसूत्र की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई गई है। मुरार थाना के दूसरी तरफ 100 मीटर की दूरी पर नदी संतर में एक बुजुर्ग महिला से मंगलसूत्र लूटा है। रिसाला बाजार जमुनादाई का मोहल्ला निवासी विमला बाई ;60द्ध पत्नी दिनेश कोली ने बताया कि उनका बेटा पास ही एक मल्टी में रहता है और सोमवार को महिला के बेटे का जन्मदिन था। उसमें शामिल होने के बाद वह पैदल.पैदल अपने घर के लिए वापस आ रही थी। अभी वह मुरार थाना के पास नदी संतर में पहुंची ही थी कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशांे ने पास आकर झपट्टा मारा और मंगलसूत्र लूट ले गए। महिला ने शोर भी मचायाए लेकिन कोई जब तक कुछ समझ पाता बाइक सवार आगे की ओर भाग गए। विमला अपने बेटे के के साथ मुरार थाना पहुंची और सूचना दी। उन्होंने बताया है कि मंगलसूत्र की कीमत लगभग 1 लाख रुपए होगी।
बदमाशों का ऐसा था हुलिया
लूट की शिकार महिलाओं ने बताया दोनों बदमाश युवा थे और जिनकी आयु 25 से 30 वर्ष के लगभग रही होगी। आगे वाले बदमाश ने सफद शर्ट पहनी हुई थी और पीछे वाले को वह अचानक घटना की वजह घबराने की वजह से देख नहीं पायी। दोनों बदमाशों के चेहरे खुले थे और वह कुछ सेकेण्ड में लूट को अंजाम देकर भाग निकले। पुलिस इसी हुलिया के आधार पर पड़ताल कर रही है।
