गृह मंत्री को कॉल कर रोए कांग्रेस से निष्कासित जिलाध्यक्ष

डिंडौरी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने अपना दुखड़ा रोया है। उन्होंने अपनी और परिवार की जान को खतरा बताते हुए मदद भी मांगी है। मंगलवार सुबह मिश्रा से फोन पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मेरी चरित्र हत्या कर दी है। मेरा पूरा परिवार खतरे में है। आपका सहयोग चाहिए। इस बातचीत के दौरान वे खूब रोए। इस बात की जानकारी खुद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में चर्चा के दौरान दी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को ऐसा नहीं करना था। आपका जिला अध्यक्ष था। आपको तानाशाह कह दिया तो आप इतने बड़े डिक्टेटर हो गए कि उसकी चरित्र हत्या की कोशिश करने लगे हो। यह आपका दूसरा ही रूप कार्यकर्ता देख रहे हैं। वे या तो ‘जय-जय कमलनाथ’ बोलें, नहीं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई कर आपका मीडिया सेल उनकी चरित्र हत्या करता है।

कमलनाथ पर आरोप लगाए तो किया गया निष्कासित
वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को बीते दिनों जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इसके बाद शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसकी प्रतिक्रिया में 26 मई को उन्हें कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *