मंत्री ओपीएस भदौरिया ग्वालियर इटावा हाइवे पर हादसे में घायल, बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया
ग्वालियर. मध्यप्रदेश के नगरीय विकास और आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। हादसा भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में मंगलवार दोपहर करीब 3.25 बजे हुआ। नेशनल हाइवे नंबर 719 पर एक ट्रैक्टर ने मंत्री की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर दो भागों में बंट गया। इस हादसे में मंत्री और उनके ड्राइवर को मामूली चोट आई है।
बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया
प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया एक सड़क हादसे में घायल हो गए है। ये हादसा ग्वालियर इटावा हाइवे पर मालनपुर के पास हुआ है। बताया गया है कि उनकी कार एक टैक्टर ट्राली से जा टकराई है। राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया को इलाज के लिए ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में काफी चोटें आई है और उन्हें फ्रैक्चर आया है। बता दें कि ओपीएस भदौरिया भिंड की मेहगांव विधानसभा से विधायक है और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 2020 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।
