इसरो का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 लॉन्च

बेंगलुरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 लॉन्च किया। इसे जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल यानी GSLV-F12 से अंतरिक्ष में भेजा गया। ये सैटेलाइट उन 5 सेकेंड जनरेशन सैटेलाइट्स का हिस्सा है जिसे आने वाले दिनों में लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने 7 सैटेलाइट का रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम बनाया है जिसका नाम NavIC है। इसे अब और ज्यादा सैटेलाइट जोड़कर बढ़ाया जा रहा है। NavIC को 2006 में अप्रूव किया गया था। इसके 2011 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन ये 2018 में ऑपरेशनल हो पाया।

अमेरिका ने मदद करने से इनकार कर दिया था
1999 में कारगिल वॉर के दौरान भारत सरकार ने घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों की पोजीशन जानने के लिए अमेरिका से मदद मांगी थी। तब अमेरिका ने GPS सपोर्ट देने से मना कर दिया था। इसके बाद से ही भारत अपना नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम बनाने में जुट गया था।

रॉकेट ने सुबह 10:42 बजे उड़ान भरी
श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से सुबह 10:42 बजे GSLV ने उड़ान भरी। लॉन्च के करीब 18 मिनट बाद रॉकेट से पेलोड अलग हो जाएगा। इसने एनवीएस-1 सैटेलाइट को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में डिप्लॉय किया गया। इसके बाद इंजीनियरों ने सैटेलाइट को सही ऑर्बिट में प्लेस करने के लिए ऑर्बिट-रेजिंग मैनुवर परफॉर्म किए जाएंगे।

इसरो के मिशन कंट्रोल सेंटर में लॉन्च से पहले साइंटिस्ट और ऑफिशियल्स बैठे हुए

7 सैटेलाइट का कॉन्सटेलेशन है नाविक
इसरो ने नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलेशन (NavIC) नाम के एक रिजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम को डेवलप किया है। 7 सैटेलाइट का कॉन्सटेलेशन 24×7 ऑपरेट होने वाले ग्राउंड स्टेशनों के साथ मिलकर काम करता है। NavIC को पहले इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) के रूप में जाना जाता था। NavIC का अभी का वर्जन L5 और S बैंड के साथ कॉम्पेटिबल है। यह इंटरनेशनल फ्रीक्वेंसी कोऑर्डिनेशन और कॉम्पेबिलिटी के अनुसार है। L1 बैंड सिविलियन सेक्टर में तेजी से पैठ बनाने में मदद करेगा। NVS-01 और आगे के सभी सैटेलाइट में L1 बैंड होगा।

NavIC दो सर्विसेज प्रोवाइड करता है
सिविलियन के लिए स्टैंडर्स पोजीशन सर्विस यानी SPS
स्ट्रैटजिक यूजर्स के लिए रेस्ट्रिक्टेड सर्विस यानी RS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *