टिकरी बॉर्डर पहुंची महिला किसानों को रोका पुलिस ने, जमकर हो रही नारेबाजी

नई दिल्ली. जंतर-मंतर पर जारी पहलवानों का धरना अब औरे तूल पकड़ता जा रहा है। ऐसा इसलिये कि रविवार को दिल्ली के पड़ोसी राज्यों के सैकड़ों किसान और खाप पंचायत के नेता टिकरी बॉर्डर तक पहुंच गया हैं यानी जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों का प्रदर्शन पिछले 15 दिनों से चल रहा है और जो अब धरना-प्रदर्शन से आगे बढ़कर एक आन्दोलन का रूप ले चुका है।
दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन को सोशल मीडिया सहित देशभर से समर्थन मिल रहा है। पहलवानों के इस आन्दोलन को विभिन्न विपक्षी राजनीतिक दलों के अलावा कई प्रमुख छात्र संगठनों, महिला संगठनों, किसान और मजदूर संगठनों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसके वजह से धीरे-धीरे अब इस आन्दोलन का स्वरूप भी व्यापक होता जा रहा है। खासकर बुधवार की रात को दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच हुई झड़प् के बाद किसान संगठनों की ओर से जिस तरह की कड़ी प्रतिक्रियायें आयी। उसके बाद पहलवानों का यह आन्दोलन भी किसान आन्दोलन की तरह बड़ा होता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *