क्या है 100 देशों का समूह ग्लोबल साउथ, नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताया
![]()
नई दिल्ली. पापुआ न्यू गिनी पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी ने पैसिफिक आइलैंड के 14 नेताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि सच्चा दोस्त वहीं होता है जो जरूरत में काम आता है। उन्होंने कहा है कि भारत बिना किसी हिचकिचाहट के अपने अनुभव और क्षमताओं को आपके साथ साझाा करने को तैयार है।
अपने संबोधन में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि दुनिया कोविड-19 महामारी और बाकी दूसरी चुनौतियों के कठिन दौर से गुजरी है और उसका अधिक ग्लोबल साउथ के देशों ने महसूस किया है। उन्होंने कहा है कि जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदायें, भूख, गरीबी और बाकी स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां पहले से ही मौजूद थी। लेकिन अभी नये मुद्दे उभर रहे हैं। खाद्य, फ्यूल, फर्टिलाइजर और फार्मास्यूटिकल्स की सप्लाई चेन में बाधायें पैदा हो रही है। उन्होंने कहा है कि ग्लोबल साउथ की आवाज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी गूंजनी चाहिये।
