जेयू: धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस -अधिकारी व कर्मचारियों ने लगाए चौके-छक्के, रजिस्ट्रार इलेवन बनी विजेता

स्थापना दिवस पर किया गया खेलकूद,पौधारोपण,स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में आज मंगलवार को 60वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस को लेकर अधिकारी व कर्मचारियों में काफी उत्साह रहा।सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।जीवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना को आज 59 साल पूरे हो गए।ए प्लस प्लस मिलने के बाद ये जेयू का पहला स्थापना दिवस समारोह है।स्थापना दिवस का शुभारंभ सुबह 6 बजे खेलकूद प्रतियोगिता से किया गया। जिसमें वीसी इलेवन और रजिस्ट्रार इलेवन के बीच 10-10 ओवर का क्रिकेट मैच कराया गया।मैच में अधिकारियों व कर्मचारियों ने चौके छक्के उड़ाए।
वीसी इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए इसके जबाव में रजिस्ट्रार इलेवन ने 3 विकेट खोकर 79 रन का लक्ष्य हासिल किया। रजिस्ट्रार इलेवन ने 7विकेट से जीत हासिल की। इसके पश्चात चेयर रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें ईशा भाग्यवंत विजेता रही।खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के पश्चात अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।पौधारोपण के बाद स्वास्थ्य शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया।स्वास्थ्य शिविर में डायबिटीज,ब्लड प्रेशर की जांच की गई जांच के उपरांत मरीजों को उचित परामर्श दिया गया।सायं को 6बजे से अटल बिहारी वाजपेई सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *