ग्वालियर चंबल संभाग में बन रहे हैं वर्षा के आसार

 

ग्वालियर. संभाग में उत्तर भारत में गर्मी पूरे शबाब पर है और साथ ही हीटवेब भी कहर बरपा रही है। दिनभर चिलचिलाती धूप और लू का सितम परेशान कर रहा है। वही, देर रात और तड़के सुबह से भी कोई राहत नहीं मिल रही है। बढ़ता तापमान प्रतिदिन नये रिकॉड बना रहा है। इस दौरान मौसम विभाग ने ग्वालियरवालों के लिये कर्मी से राहत खबर दी है। आईएमडी के मुताबिक अब इस गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। दिल्ली के साथ ग्वालियर संभाग में 27 मई तक वर्षा के आसार दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली में 5 दिन बारिश और बूंदाबांदी की संभावना

मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज, 23 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और रात में बहुत हल्की बारिश की संभावना है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान में कुछ राहत देखी जा सकती है. हालांकि, आने वाले दिनों तापमान में अच्छी गिरावट हो सकती है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है. इसके बाद कल यानी 24 मई से 4 दिन तक दिल्ली में आंधी के साथ बारिश होने के आसार है. इससे अधिकतम तापमान गिरकर 36 डिग्री तक आ सकता है और न्यूनतम तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस आ सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *