राजस्थान को लेकर कांग्रेस में मंथन, दिल्ली में आज अहम बैठक
नई दिल्ली. अगले दो दिन राजस्थान को लेकर कांग्रेस में महत्वपूर्ण मंथन है। 23 और 24 को दिल्ली में अहम बैठक है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ राहुल गांधी और सुखजिंदर रंधावा की बैठक है। राजस्थान के मुद्दों पर रंधावा दे रहे डे – टु- दे रिपोर्ट। सोमवार को मंडरायाल से सीधे दिल्ली गए रंधावा। पहले रविवार को ही दिल्ली जाने वाले थे रंधावा लेकिन रमेश मीणा के कार्यक्रम के लिए रुके। 23 को आलाकमान के साथ रंधावा की बैठक है। तो 24 को इलेक्शन स्टेट के प्रभारी और पीसीसी चीफ की दिल्ली में बैठक होगी। आज की बैठक में प्रदेश के मुद्दों और हालात पर चर्चा होगी। सचिन पायलट को लेकर भी बैठक में चर्चा संभव है।
