आदिवासी अंचल में टूट रही भाजपा, महिला नेता ने बेटे के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

बालाघाट. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल के सिलसिले में आदिवासी अंचल में एमपी बीजेपी को झटका लगा है। बालाघाट में खासा दखल रखने वाली पूर्व सांसद कंकर मुंजरे की पत्नी अनुभा मुंजारे ने अपने बेटे के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस दौरान कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस के आला नेता मौजूद रहें।
कमलनाथ ने ज्वाइन करवाई कांग्रेस
क्रांतिकारी नेता और नपाध्यक्ष अनुभा मुंजारे के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर 21 मई को विराम लग गया है। महिला नेत्री अनुभा मुजारे ने बेटे शांतनु के साथ भोपाल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर अनुभा मुंजारे का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *