एलएनआईपीई कॉलेज में महिला से छेड़छाड़, शोर मचाया तो आरोपी धमकी देकर भागा
ग्वालियर. एलएनआईपीई कॉलेज के कैंपस में टहल रही कर्मचारी की पत्नी से एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। घटना का शिकार पीडि़ता ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। घटना की शिकार पीडि़ता थाने पहुंचकर मनचले खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मनचले खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है आरोपी फरार बताया जा रहा है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर में एशिया के सबसे बड़े खेल एवं शारीरिक शिक्षण संस्थान LNIPE में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मनोज राजपूत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। पता चला है कि 9 मई को परिसर में काम करने वाले एक कर्मचारी की महिला खेल परिसर के कैंपस में टहलने निकली थी तभी परिसर में प्राइवेट ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी मनोज राजपूत ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा महिला ने विरोध कर शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। आरोपी मूलता उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है, भागने से पहले आरोपी महिला को धमकाकर गया की उसने इसके बारे में किसी को बताया तो उसे जान से खत्म कर देगा आरोपी के धमकी से डरी सहमी महिला घर पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती अपने पति को बताई जिसके बाद महिला पति के साथ थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
