एडीजीपी ने ऑटो प्री-पेड बूथ का किया शुभारंभ
सवारियों से मनमाना किराया नही वसूल सकेंगे ऑटो चालक
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो प्री-पेड बूथ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एडीजीपी डीश्रीनिवास वर्मा ने एक यात्री की ऑटो प्री-पेड रसीद भी बनाकर दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा रतन ज्योति अस्पताल के सहयोग से सवारी वाहनों ऑटो, ई-रिक्षा के चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। आज प्रारम्भ किये गये प्री-पेड बूथ के बाहर ऑटो रिक्शा किराया सूची भी लगाई जाएगी। यातायात पुलिस की इस पहल से यात्रियों से मनमाना किराया वसूली करने वाले ऑटो चालकों पर रोक लगेगी। कार्यक्रम में एडीजीपी का ऑटो चालकों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर एडीजीपी ने कहा कि प्री-पेड बूथ के प्रारम्भ होने से बाहर से ग्वालियर आने वाले यात्रियों को काफी लाभ होगा, और यह व्यवस्था सफल होने पर शहर के अन्य स्थानों पर भी प्री-पेड बूथ लगाने की योजना बनाई जाएगी। इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है, ऐसी स्थिति में बाहर से आने वाले यात्रियों को स्टेशन से गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो की मदद लेना पड़ती है और वाहर से आने वाले यात्रियों से ऑटो चालक मनमाना किराया वसूलते हैं, इसको लेकर कई बार विवाद की स्थिति बनती है। इसी बजह से यातायात पुलिस ग्वालियर ने रेलवे स्टेशन के वाहर ऑटो प्री-पेड बूथ की व्यवस्था को लागू किया है। अब प्रीपेड बूथ शुरू होने से ऑटो रिक्शा लाइन से खड़े हो सकेंगे और जिसका नंबर आएगा उसको सवारी लेकर जाना होगा। प्रीपेड बूथ पर यातायात पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, जो ऑटो से जाने वाले यात्रियों को सेवाएं देंगे तथा उन्हें निर्धारित किराये की रसीद उपलब्ध करवाएंगे। प्री-पेड बूथ पर तैनात यातायात के पुलिसकर्मी द्वारा यात्री से सूची अनुसार किराया लेकर रसीद दी जाएगी। जिस पर किराया व ऑटो का नंबर अंकित रहेगा। ऑटो चालक यात्री को उसके नियत स्थान पर छोड़कर उससे रसीद प्राप्त करेगा उसके बाद स्टेशन पर आकर प्रीपेड बूथ पर रसीद जमा करने के बाद ऑटो चालक को किराया भुगतान किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेष सिंह चंदेल एएसपी यातायात ऋषिकेष मीणा, एडीएम एचबी.शर्मा, एडिषनल कमिषनर नगर निगम आर.के.श्रीवास्तव, एएसपी गजेन्द्र सिंह वर्धमान, रेलवे स्टेषन डायरेक्टरएल.आर.सोलंकी, सीएसपी इन्दरगंज विजय भदौरिया, सीएसपी ग्वालियर संदीप मालवीय, डीएसपी रेल श्रीमती सुभा श्रीवास्तव, डीएसपी यातायात नरेश बाबू अन्नोटिया, विक्रम सिंह कनपुरिया, बैजनाथ प्रजापति के अलावा पुलिस अधिकारी, प्रषासन के अधिकारी एवं रेलवे के अधिकारी तथा काफी संख्या में ऑटो चालक उपस्थित रहे।
