चाय पर चर्चा-विधानसभा, जिले और प्रदेशस्तर पर तैयार किया जायेगा घोषणा पत्र-अजय सिंह

ग्वालियर. आगामी विधानसभा चुनाव में विधानसभा, जिले और प्रदेशस्तर पर घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है। जिन लोगों ने सिंधिया के मिलकर पार्टी के साथ गद्दारी की थी उनसे किसी भी प्रकार समझौत नहीं किया जायेगा। विधानसभा चुनाव में सर्वे एवं जनता के बीच पकड़ के आधार पर ही टिकट दिया जायेगा। चुनाव के आते ही स्थानीय स्तर 3-4 लोग अपने दावेदारी के हिसाब से तैयारी करते है लेकिन इसका फैसला सर्वे और कमलनाथ जी करेंगे।
हम घोषणा पत्र में फिलहाल पुरानी पेंशन स्कीम, 500 रूपये में गैस सिलेण्डर, 200 यूनिट बिजली फ्री और नारी सम्मान योजना के अलावा स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखकर घोषणा की जायेगी। यह बात कांग्रेस नेता राहुल सिंह (अजयसिंह) ने पत्रकारों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए कहीं। इस मौके पर अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, सौरभ सिंह तोमर, अजीत सिंह भदौरिया और धमेन्द्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहें।

यह लुभावने योजना है
एक सवाल के जवाब में अजय सिंह ने कहा है कि सीएम शिवराज अब जो योजनायें ले आ रहे हैं वह सब लुभावनी है। यह सब योजनायें सरकार के आते ही शुरू करना चाहिये थी। इन्हें बहनों की याद पहले क्यों नहीं आई। अब जब चुनाव सिर पर है। तभी इन्हें बहनों की याद आती है।
भाजपा 90 अधिक सीट ले आये तो बात करना
जब टेबिल बदली तो पत्रकारों सवाल दागा तो अजय सिंह बोले शिवराज और भाजपा इस बार 90 से अधिक सीट ले आये तो आप हम सें बात कर लेना, इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं।
रूठों के मनाने के लिये बनी ड्रेमेज कंट्रोल टीम
जैसे -जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे -वैसे रूठे हुये कार्यकर्त्ताओं और पदाधिकारियों की संख्या बढ़ रही हे। हां इसके लिये कमलनाथ जी ने ड्रेमेज कंट्रोल टीम बनाई हैं और उसके बाद जरूरत पड़ी तो स्वयं कमलनाथ मना लेंगे।
शिवराज घोषणा पर अमल नहीं करते
अजय सिंह ने कहा है कि सीएम शिवराज जो भी घोषणा करते हैं उन पर वह कभी अमल नहीं करते हैं। इस बात को लेकर जनता में बहुत आक्रोश हैं। यह आक्रोश आपको चुनाव में दिखाई देगा।
चाहें कोई किसी कितना भी हो खास
एक सवाल के जबाव में अजय सिंह बोले चाहे कोई किसी नेता का कितना भी खास हो उसे नेता की सिफारिश पर टिकट नहीं मिलेगा। हां अगर वह सर्वे में अब्बल आता है तो ही टिकट दिया जायेगा, नही ंतो उसके जनता नकार देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *